अखिलेश सरकार में ‘भाईजान का साथ, मियां का विश्वास और अपना था विकास’ : तेजस्वी सूर्या

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए तेजस्वी सूर्या ने प्रदेश की समाजवादी पार्टी(सपा) सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में ‘भाईजान का साथ, मियां का विश्वास और अपना विकास’ का नारा फलीभूत हो रहा था, लेकिन योगी सरकार में ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ का नारा साकार हो रहा है।

मेरे पास सिर्फ आप सब जैसे कार्यकर्ताओं का प्यार

कहा मैं बहुत सामान्य परिवार का हूँ। मेरे पिता जी के पास न जमीन है। मेरे पास केवल आप सब जैसे कार्यकर्ता का प्यार है। भाजपा में ही मेरे जैसे व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। आज हम विधायक हो सकते हैं, पांच साल बाद नहीं हो सकता। यह एक टर्म है। हम सब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। इसे कोई छीन नहीं सकता।

मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा को बतायी तीन बातें

उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री के साथ काफी देर की मुलाकात रही। कल जब मुख्यमंत्री के यहां से 15 मिनट की मुलाकात के लिए फोन आया था। लेकिन आज जब मिलने गया तो एक घण्टे की मुलाकात हुई। उन्होंने युवा मोर्चा के लिए तीन बातें कहीं…

सांसद सूर्या ने कहा कि 500 साल बाद आज भारत का इतिहास लिखा जा रहा है। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक, हर हिन्दू जनमानस के मन में था कि अयोध्या में राम मंदिर बने। आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह मोदी के नेतृत्व में संभव हो रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 समाप्त किया गया। इससे यह साबित होता है कि भाजपा के लोग जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं।

योगी सरकार में मुख्तार अंसारी से लेकर तमाम माफिया जेल में

तेजस्वी सूर्या ने उत्तर प्रदेश सरकार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में देखिए। अखिलेश सरकार में था भाईजान के साथ, मियां का विश्वास और अपना विकास। योगी सरकार में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास। योगी सरकार में मुख्तार अंसारी से लेकर तमाम माफिया जेल में हैं। दोनों सरकारों में साफ बदलाव दिख रहा है।

हाथी थका, साइकिल पंचर, सिर्फ कमल ही खिलेगा : तेजस्वी सूर्या

कहा कि भारत तब आत्म निर्भर बन सकता है जब उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होगा। आने वाले समय में होने वाला चुनाव केवल उत्तर प्रदेश का नहीं है। इसका असर देश पर पड़ेगा। मोदी और योगी सरकार की काम काज को हर घर पहुंचाना है। हाथी थक गया है। साइकिल पंचर हो गया है। सिर्फ कमल ही खिलेगा।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार में देश बदल रहा है। चीन आंखे तरेरता था तब पहले की सरकारें कहा करती थीं कि उससे लड़ नहीं सकते। मोदी सरकार में चीनी सैनिकों ने हमारी सीमा को छीनने की कोशिश की तो हमारी सेना ने करारा जवाब दिया। सामने बैठे कार्यकर्ताओं से कहा कि टीम में आप सबको स्थान परिक्रमा के आधार पर नहीं बल्कि पराक्रम के आधार पर हुआ है। इसलिए आप सब पूरी निष्ठा से संगठन के दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि उत्तर प्रदेश में 2022 में और 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बने।

युवा मोर्चा के प्रभारी व विधायक पंकज सिंह, सह प्रभारी सुभाष यदुवंश, हर्षवर्धन सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,876FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles