नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में भारत और श्रीलंका के बीच आज दोपहर 3 बजे से लीड्स हेडिंगले में मैच खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत चाहेगा कि इस मैच में जीत दर्ज कर अपनी टेबल टॉपर बनने की चांस बरकरार रखे। हालांकि इसके लिए भारत की नज़र ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच पर भी होगी।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी को आराम दे सकते है। रिपोर्टस के मुताबिक, सेमीफाइनल से पहले एमएस धोनी को इस मैच के लिए टीम मैनेजमेंट आराम दे सकती है।
ऐसे में दिनेश कार्तिक विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। दिनेश कार्तिक नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। साथ ही उन पर विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी होगी।
वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को स्पिनर्स का सामना करने के लिए हेड कोच की मदद ली। धोनी ने शुक्रवार को काफी देर अभ्यास किया और उसके बाद उन्होंने हेड कोच रवि शास्त्री से काफी देर बातचीत की।