आयरलैंड से फेसबुक के अधिकारियों ने फोन कर मुंबई में शख्स को आत्महत्या से रोका

नई दिल्ली: जब एक व्यक्ति ने लाइव आकर भारत में खुदकुशी की कोशिश की तो उसे देख रहे आयरलैंड में बैठे अधिकारी ठनक गए और उसकी लोकेशऩ के आधार पर तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस तुरंत लोकेशन पर पहुंची तो पता चला व्यक्ति अपनी पत्नी का अकाउंट चलाता है जो फिलहाल मुंबई में हैं। दिल्ली पुलिस तुरंत मुंबई पुलिस को फोन पर सूचित करती है मुंबई पुलिस तुरंत वहां पहुंचती है और व्यक्ति को खुदकुशी से रोक लेती है।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के उपायुक्त डॉ. अनीश रॉय ने बताया शनिवार शाम करीब 7:51 बजे उन्हें आयरलैंड से फेसबुक अधिकारियों की कॉल मिली। महिला कॉलर ने बताया कि एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का पता चला है। उसके फेकबुक अकाउंट की लोकेशन दिल्ली आ रही है। 


एक मोबाइल नंबर भी फेसबुक अधिकारी ने उपलब्ध कराया। फोन नंबर की लोकेशन पूर्वी दिल्ली के मंडावली की निकली। अनीश रॉय ने फौरन पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह से संपर्क किया। पते पर लोकल पुलिस को भेजा गया। घर पर एक महिला मिली। उसने बताया कि नंबर उसका ही है, वह ठीक है। फेसबुक अकाउंट उसका पति चलाता है।

14 दिन पहले वह उससे लड़ाई करने के बाद मुंबई चला गया था। महिला ने अपने पति का नंबर दिया, लेकिन वह उसका पता नहीं बता पाई। अनीश रॉय ने फौरन मुंबई साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त बाल सिंह राजपूत और डॉ. रश्मि से संपर्क किया। उससे फोन पर बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उसने नंबर बंद कर दिया। 

फौरन एक टीम को भाईंदर, मुंबई उसके घर भेजा गया। युवक सकुशल मिल गया। उसने बताया कि वह  होटल में कुक का काम करता है। जिंदगी से परेशान होकर वह यह कदम उठाना चाहता था। पुलिस ने उसे समझाया और उसकी काउंसलिंग कराई।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles