इस्लाम धर्म के लिए ‘दंगल गर्ल’ ने बॉलीवुड को कहा अलविदा!

नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म दंगल से लोगों के नज़रों में आई जायरा वसीम ने 5 साल की मेहनत कर इतनी बुलंदियों तक पहुंचने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहने का मन बनाया है। इसके लिए जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है और यह बताने की कोशिश की है कि क्यों वे अचानक इतनी जल्दी बॉलीवुड छोड़ने का मन बना लिया।

जायरा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 5 साल पहले उनके बॉलीवुड में कदम रखने के फैसले ने किस तरह उनकी लाइफ को बदल दिया है। उनको जो भी पहचान मिली है वो उससे बहुत खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्हें लोगों का काफी प्यार और सपोर्ट मिला है।

लेकिन उनका मानना है कि एक्ट्रेस बनने की वजह से वो अपने इस्लाम धर्म से दूर होती जा रही हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा कि एक कामयाब पहचान मिलने के बाद भी वो खुश नहीं हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि ये वो पहचान नहीं है जो वो अपनी जिंदगी से चाहती हैं।

जायरा ने अपनी पोस्ट में साफ साफ शब्दों में बताया है कि लंबे समय से उन्हें ऐसा लगा रहा है कि वो कुछ और ही बनने की जद्दोजहद कर रही हैं। लेकिन उन्हें एहसास हो गया है कि उनकी नई लाइफस्टाइल, फेम और कल्चर में वो खुद को फिट तो कर सकती हैं, लेकिन वो इस प्लेटफ़ॉर्म के लिए नहीं बनी हैं।

जायरा को लगता है कि फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। लेकिन वो बीते कुछ समय से खुद को समझाने की कोशिश कर रही थीं कि वो जो कर रही हैं वो सब सही है। लेकिन उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि अपने धर्म इस्लाम की बताई हुई राह पर चलने में वो एक बार नहीं बल्कि 100 बार असफल रहीं हैं।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles