एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार करेंगे: योगी आदित्यनाथ

नोएडा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करेंगे। देश और दुनिया का सबसे बड़ा निवेशक भी उत्तर प्रदेश को निवेश का सबसे अच्छा स्थान मानता है। निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। उप्र आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपोर्ट सेंटर एंड मार्ट में बुधवार को जागरण विमर्श में ’यूपी-एनसीआर आशाएं और चुनौतियां’ विषय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना संबोधन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाएंगे। इस अभियान में उप्र के एनसीआर की बहुत बड़ी भूमिका होगी। जेवर एयरपोर्ट बनने से यहां विकास को नए पंख लगेंगे। पहले नोएडा को मुख्यमंत्रियों के लिए अभिशप्त माना जाता था। हमने इस अभिशाप से नोएडा को मुक्त किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपचार नहीं मिलने पर मरीजों को एनसीआर के अस्पतालों में भर्ती किया गया। प्रदेश में पांच नए एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे इस महीने बनकर तैयार हो जाएगा। यह प्रदेश के पूर्वी अंचल को जोड़ने का माध्यम बनेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को भी जल्दी ही पूरा किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनेगा। विमर्श में मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के साथ अन्याय किया है। 1451 ऐसे मामले हैं, जिनका निस्तारण शासन स्तर से किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया है। कुछ मामलों में प्रशासन से जानकारी मांगी गई है। कई मामलों में अभी एसआइटी जांच की जरूरत है। नियमों के दायरे में सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी मामलों का समाधान करना चाहती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र में नई फिल्म सिटी बनाई जा रही है। प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और बिक्री के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सिटी बस सेवा को इलेक्ट्रिक बस सेवा के रूप में बदला जाएगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में उत्तर प्रदेश 15वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है और छठीं अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है। जल्दी ही नंबर वन अर्थव्यवस्था बन जाएगी। अगले 05 वर्ष उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। लंबित समस्याअबों का समाधान कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के 04 शहरों में मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में कानपुर में मेट्रो शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उप्र की पहचान बदल चुकी है। उत्तर प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करते ही अब अंधेरे नहीं उजाले से स्वागत होता है। भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने में सरकार ने सफलता पाई है। कमरतोड़ गड्ढे वाले उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, गरीबों से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles