उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के झांसी की रानी स्तिथ चोक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंकते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान नगर अध्यक्ष जुनैद रहुफ ने बताय की देश के मंदिर यानी संसद में भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है इसलिए हम लोगो ने आज यहां झांसी की रानी स्तिथ चोक पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंका है और हम माननीय प्रधान मंत्री से मांग करते है कि उनकी संसद की सदस्यता को समाप्त किया जाए,ओर भाजपा से भी निष्काषित किया जाए।


इसी मुद्दे को लेकर हमारे संवाददाता सलीम राव की खास बातचीत