कांग्रेस के सहयोग के बिना नहीं बनेगी प्रदेश की सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

कासगंज। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा देर रात कासगंज पहुंची जिले की सीमा में पहुंचते ही यात्रा का स्थानीय कांग्रेसियों ने जोरदार अभिनंदन किया। सोरो में सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद कई जगह स्वागत किया गया। यात्रा लेकर पहुंचे हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सहयोग के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी।

सभा के दौरान दीपेंद्र हुड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसमें के सरकार में आने के बाद प्रियंका गांधी द्वारा ली गई सभी 08 प्रतिज्ञाएं पूरी होंगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 फीसद टिकट दिए जाएंग। जिससे महिलाओं का उत्साह बढ़ेगा।

राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश सचिव अखिलेश शर्मा, इंजीनियर इमरान अली, ओमवीर यादव, अदनान मियां, मुनेंद्र राजपूत, सत्य प्रकाश गुप्ता, राजवीर सिंह राणा, उपेंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र पटियात, मुन्ना लाल मौर्य, सुमंत शर्मा, दिव्या शर्मा, अजय बिसारिया, दीप कुमार पांडे, राजेंद्र कश्यप, संतोष कुशवाहा, अमित यादव, सौरभ पाल, अमित पाठक मौजूद रहे।

यात्रा के रात में पहुंचने पर मायूस हुए कार्यकर्ता

प्रतिज्ञा यात्रा पहुंचने का समय शाम 05 बजे था। कार्यकर्ता यात्रा को लेकर काफी उत्साहित थे। जोरदार तैयारियां की गई, लेकिन जिले में रात्रि लगभग 11 बजे यात्रा पहुंची सारी तैयारियां धरी रह गई। कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। फेसबुक एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अनर्गल बयानबाजी शुरू कर दी। सोशल मीडिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमंत कुमार शर्मा ने कहां है कि रात्रि में यात्रा का पहुंचना महज औपचारिकता की रहा है। इससे जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता मायूस है।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles