कांग्रेस विधायक का पुत्र दुष्कर्म के आरोप में फरार, हुआ गिरफ्तार

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की महिला थाना पुलिस ने अपराध शाखा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोप में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी करण मोरवाल को आज गिरफ्तार कर लिया।

करण कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का पुत्र है। श्री मुरली मोरवाल पड़ोसी उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि करण मोरवाल के खिलाफ इसी वर्ष अप्रैल में दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उसके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी करण की गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित कर बाद में इनाम की रकम भी बढ़ायी गई।

आरोपी करण को आज यहां अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। करण की गिरफ्तारी उज्जैन संभाग के मक्सी के पास से की गई है। पुलिस करण से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here