जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ता मोहब्बत सिंह के असामयिक निधन पर पाली जिले में जैतारण के निंबोल गांव स्थित उनके निवास पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गहलोत ने सिंह के निवास पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने ईश्वर से इस दुख के समय में उनके परिजनों को संबल देने एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव श्री सिंह का मंगलवार को मुख्यमंत्री की लसाड़िया में हुई चुनाव सभा के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया था।