ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, कार के उड़े परखच्चे, पिता की मौत, पुत्र की हालत गम्भीर

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह भीषण कार हादसा हुआ है। कार के परखच्चे उजड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एक्सप्रेसवे का बचाव दल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्क्त करके घायलों को निकाला गया है। पुलिस ने दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया। उनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। दूसरे की हालत खराब बताई जा रही है। उसे डॉक्टर बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार डीएल 5सीएन 18060 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। कार में पिता-पुत्र सवार थे। इनकी पहचान अतुल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा और राकेश मिश्रा पुत्र मुनेश्वर मिश्रा के रूप में की गई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। यह लोग गोरखपुर जिले में थाना बिकरीगंज के अलावलपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों को पुलिस ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने राकेश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया है। अतुल मिश्रा का उपचार चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि राकेश मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बारे में परिवार कुछ जानकारी दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here