लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी के लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जयंत चौधरी का स्वागत कार्यक्रम चारबाग स्थित रवीन्द्रालय में रखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद आलम,राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे और प्रवक्ता समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जयंत चौधरी का स्वागत किया।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए उनका लखनऊ का कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है। स्वागत कार्यक्रम के बाद जयंत चौधरी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे और मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करेंगे।