झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, 7 लड़कियों की हुई तालाब में डूबने से मौत

जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मननडीह गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से सात लड़कियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी लड़कियां करमा पूजा के बाद की डाल को विसर्जन करने गांव के ही बगल में स्थित तालाब में गई थी। इसी दौरान सभी लड़कियां डूब गई और उनकी मौत हो गई। मृतक लड़कियों में रेखा कुमारी (18) ,रीना कुमारी (16) और लक्ष्मी कुमारी (12) सगी बहन है। वहीं अन्य मृतकों में सुषमा कुमारी (12 ),पिंकी कुमारी (18), सुनीता कुमारी (20) और बसंती कुमारी (12) है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करमा पूजा करने के बाद शनिवार को गांव की महिलाओं के साथ सभी लड़कियां डाल को विसर्जन करने गई थी। नहाने के दौरान अचानक लड़कियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। लड़कियों को डूबता देख महिलाओं ने हल्ला मचाया। उसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और तालाब में कूद कर सभी लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी साथ लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। बालूमाथ अंचल अधिकारी आफताब आलम और बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,800FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles