धर्मेन्द्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर चले गये हैं। गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजय नाथ की 52वीं और महंत अवैद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी दोपहर में गोरखपुर पहुंचेंगे। सांगठनिक गतिविधियों के साथ वह मंदिर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को लखनऊ पहुंचे हैं। बुधवार की शाम पार्टी मुख्यालय पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी, उप्र भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल हुए। हालांकि आधिकारिक रूप से इसे परिचयात्मक बैठक बताया गया। गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे से पार्टी मुख्यालय पर बैठक चल रही है। बैठक के बाद धर्मेन्द्र प्रधान गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 1.20 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और धर्मेंद्र प्रधान दोपहर तीन बजे रामगढ ताल जाएंगे। दिग्विजय नाथ पार्क में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी और प्रधान जनता को संबोधित भी करेंगे। मिली जानकारी मुताबिक धर्मेन्द्र प्रधान 24 सितम्बर को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर बैठक करने के उपरांत वापस दिल्ली रवाना होंगे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत सात चुनाव सह प्रभारी भी दौरे पर आए हैं।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles