दिल्ली: कांग्रेस कि कद्दावर नेता और दिल्ली कि तीन बार कि पूरा सीएम शीला दीक्षित के देहावसान के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद खाली है। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं। सिख समुदाय के एक मजबूत चेहरे के रुप में नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी को दिल्ली में मजबूत करने में बड़ी मदद कर सकते हैं।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शत्रुघ्न सिंहा और आरपीएन सिंह के नामों की भी चर्चा है, लेकिन प्रियंका गांधी की पसंद होने के नाते नवजोत सिंह सिद्धू की इस पद पर दावेदारी ज्यादा मजबूत बताई जा रही है।
दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति में इस समय हासिये पर हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल से वे इस्तीफा दे चुके हैं और कैप्टन भी अपने खेमे में उनकी वापसी पर बहुत सकारात्मक नहीं हैं।