नाबालिग बच्ची को अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने बनाया अपनी हवस का शिकार

गोलाघाट। गोलाघाट जिला के काबरूगांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ बलत्कार किए जाने का मामला सामने आया हैं।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि 55 साल के एक अधेड़ व्यक्ति ने 14 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। जिला के कछारीहाट काबरूगांव में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात के आरोपित जितेन नाथ (55) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिक बच्ची सात महीने की गर्भवती बताई गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाथ किशोरी का काफी समय से शारीरिक शोषण कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने के बाद इस घटना का पता चला। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles