पश्चिम चंपारण में खेत से महिला का शव बरामद

बगहा। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को गन्ने के खेत से एक महिला का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर बेलौरा गांव के निकट गन्ने के खेत से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान छवघरिया गांव निवासी अनोज राम की पत्नी प्रतिमा देवी (35) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि प्रतिमा देवी शुक्रवार को गांव के निकट सरेह में घास काटने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को गन्ना के खेत से प्रतिमा देवी का शव बरामद किया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here