पहले कांग्रेस को जनता ने नकारा, अब उसके नेता नकार रहे हैं: विष्णुदत्त

जोबट/अलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले जनता ने कांग्रेस को नकारा और अब उनके नेता ही कांग्रेस को नकार रहे हैं। शर्मा यहां जिले के जोबट में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पहले तो प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। उनकी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंका औैर अब खुद उसके नेता कांग्रेस को नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भी समझ गए हैं कि कांग्रेस के साथ रहकर वे जनता की सेवा और अपने क्षेत्रों का विकास नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों से विकास चाहती है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं, जनप्रतिनिधियों को लग रहा है कि वे भाजपा में आकर सेवाभाव से काम कर सकते हैं, भाजपा ने हमेशा से सेवाभाव की राजनीति की है।
शर्मा अलीराजपुर जिले के ग्राम भाबरा में अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली भी पहुंचे और उनकी प्रतिमा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आज़ाद स्मृति मंदिर में उनकी स्मृतियों का अवलोकन भी किया। शर्मा ने कहा कि जो भी भाजपा में आना चाहे उसका स्वागत है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और नेता भी भाजपा की रीति-नीति और नेतृत्व पर विश्वास करके आ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि भाजपा में रहकर वे सेवाभाव के कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि अपने देश, प्रदेश, क्षेत्र और अपने समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखते हैं, तो ऐसे लोगों का भाजपा में स्वागत है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है और न ही कोई नेता हैं। वे तो सिर्फ ट्वीटर पर ही राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस फूट डालो व राज करो की राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी की। उन्होंने जो वायदे किसानों, युवाओं, महिलाओं औैर गरीबों से किए थे पूरे नहीं हुए।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद गुमानसिंह डामोर, गजेंद्रसिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक देवीलाल धाकड़, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,878FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles