पुरकाजी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत !

पुरकाजी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, सूचना पर पहुंचे महिला के मायके पक्ष के लोेगो ने महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। वही ससुरपाल पक्ष के लोगो ने आत्मा हत्या बताया है। पुलिस ने महिला शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुजफ्फरनगर के पटेलनगर निवासी 37 वर्षीय रजनी की शादी पुरकाजी जीटी रोड निवासी पीयूष गोयल के साथ 17 वर्ष पूर्व हुई थी। और महिला के वंश,कुनाल और अर्थव तीन बच्चे थे। मायके पक्ष के लोगो के अनुसार महिला और उसके पति के बीच संबध अच्छे नही रहे और कई बार गणमान्य लोगो ने इस बाबत पूर्व में फैसला कराया था। गुरूवार के दिन महिला का शव मकान की तीसरी मंजिल पर कमरे के गेट में लटका मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर महिला के मायके पक्ष के लोगो को सूचना दी। महिला के भाई संजय सिंघल व अन्यों ने घटना स्थल पर पहंुचकर ससुराल के लोगो पर हत्या का आरोप लगाने लगे। और पुलिस से कार्यवाही की मांग करने लगे। मौके पर फोरेसिक टीम ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। कुछ समय बाद ही सी ओ सदर धनंजय कुशवाह मयपुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल करने के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने महिला के पति व बेटे को हिरासत में लिया है। और कमरे का ताला बंद कर दिया है। मृत महिला के भाई संजय सिंघल ने ससुरपाल पक्ष के पंाच छः लोगो के खिलाफ तहरीर दी है।
सीओ सदर धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मामले में तहरीर आई है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हागी।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles