गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के चार राज्य अरुणाचल, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड में कोरोना के नये मरीजों की संख्या प्रतिदिन 15 से कम दर्ज हो रही है। इन राज्यों में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। सबसे अधिक मरीज मिजोरम में आ रहे हैं। असम, मणिपुर और मेघालय में भी अधिक मरीज प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से एक भी मरीज की मौत की खबर नहीं है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे अधिक मिजोरम में 24 घंटों के दौरान 547 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या एक लाख, 19 हजार, 496 हो गई है। इनमें से एक लाख 12 हजार 600 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 848 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, छह हजार, 471 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 424 है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हो गयी है।
असम में 322 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह लाख, नौ हजार 828 पहुंच गई है, जबकि छह लाख 89 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 408 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दो हजार 403 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार, 989 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीज की मौत हुई है।
मेघालय में 61 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 हजार, 527 हो गई है जबकि 81, हजार 562 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 562 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार, 449 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।
संक्रमण के मामले में मणिपुर तीसरे नंबर पर है। इस राज्य में 53 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख, 23 हजार 526 है जबकि एक लाख, 20 हजार, 766 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 54 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 842 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 918 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।
त्रिपुरा में 15 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 84 हजार, 435 हो गई है जबकि 83, हजार 436 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 123 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में इस महामारी से 813 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अरुणाचल प्रदेश में भी 14 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55 हजार, 134 है जबकि, 54 हजार, 739 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 115 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 280 मरीजों की मौत हुई है।
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार 939 हो गई है। इनमें से 31 हजार, 41 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 178 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 395 मरीजों की मौत हो चुकी है।
नगालैंड में 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार, 772 हो गयी है। राज्य में कुल 29 हजार, 844 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 210 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 684 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।
पूर्वोत्तर के इन सभी राज्यों में नये संक्रमितों की संख्या एक हजार 39 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख, 38 हजार, 657 हो गई है। इनमें 11 लाख, 14 हजार 77 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 422 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 10 हजार, 904 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 11 हजार, 953 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है।