पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर नहीं रहे, विपक्षी नेताओ ने जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार को निधन हो गया। सुखदेव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू सहित तमाम विपक्षी नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अत्यंत दु:खद, यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे।

उन्होंने कहा कि ”सामाजिक न्याय” को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक सुखदेव राजभर जी के निधन का समाचार दु:खद है। आप वंचित समाज के लिए समर्पित रहे, आपका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उ.प्र. विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सुखदेव राजभर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने कहा कि आपका जाना राजभर समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति तथा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश की अन्य छोटी बड़ी पार्टियों के पदाधिकारियों ने भी सुखदेव राजभर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपने बयान जारी किए।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles