मुजफ्फरनगर: पुरकाजी विधानसभा के पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा मैं हदय की गहराई से जनपद मुजफ्फरनगर के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी का धन्यवाद करता हूँ और मैं इस वैश्विक महामारी की रोकथाम एवं मेरे जनपदवासियों के स्वास्थ्य के जीवन रक्षा, उत्तम उपचार व अन्य व्यवस्थाओं हेतु व्यक्तिगत रूप से एक महीने की पेंशन जिला प्रशासन को देता हूं।
इनके अथक प्रयासों के कारण ही अभी तक हमारे जनपद में कोई पाजिटिव केस सामने नहीं आया है साथ ही मैं अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी आभार प्रकट करना चाहूँगा, जिनके द्वारा समय-समय पर हम सभी कार्यकर्ताओं को देश पर आयी इस संकट की घड़ी में मदद करने के लिये प्रेरित किया है।
आज पूरा देश वैश्विक महामारी (कोविड-19) मे जूझ रहा है। इस संकट के समय में हमारे डॉक्टर्स, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, सफाईकर्मी व मीडियाकर्मी अपनी जान की परवाह किये बिना कोगना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं।