सहारनपुर: प्रगति यूथ सोसायटी सहारनपुर पिछले 4 दिनों से लगातार अपने सभी सदस्यों के साथ मिलकर गरीब लोगों के लिए निशुल्क राशन की व्यवस्था कर रही है। सरकार द्वारा किए गए इस लोक डाउन में कुछ ऐसे गरीब परिवार हैं जो रोज कमाते और रोज खाते हैं उन लोगों के लिए सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।
प्रगति यूथ सोसायटी सहारनपुर ने सरकार के उद्देश्य को सफल बनाने के उद्देश्य से और इस उद्देश्य से की कोई भी व्यक्ति भूख से ना मरे पिछले 4 दिनों से कुछ परिवारों में आटा दाल चावल नमक आलू और कुछ हरी सब्जियां बांट रही है प्रगति यूथ सोसायटी के सदस्य सहारनपुर के ब्लॉक नकुड गंगोह बेहट देवबंद मे जैसी भी सुविधा उपलब्ध हो पा रही है लोगों तक पहुंचा रहे हैं प्रगति यूथ सोसायटी का उद्देश्य है कि इस महामारी के संकट काल में वह हर तरह से सरकार के साथ हैं।


इस संबंध में बात करते हुए प्रगति यूथ सोसायटी के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि हमारी हमारी संस्था का उद्देश्य लोगों की सेवा करना है उसी को आधार मानते हुए हम कार्य कर रहे हैं उन्होंने बताया कि हमारे सभी सदस्य पूर्ण रूप से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं इसी के साथ संस्था के महासचिव अंकित धीमान ने लोगों से अपील किया कि वे लोग डाउन का पालन करें और अगर उन्हें किसी प्रकार के राशन की जरूरत होती है तो वह हमसे संपर्क कर सकते हैं।
इस नेक कार्य को सहारनपुर के अलग अलग क्षेत्रो में संस्था के संस्थापक श्री अमरीश त्यागी जी ब्लॉक मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार संस्था के सदस्य निशांत धीमान,पूनम त्यागी,साजिद मलिक, मोनू मलिक, साकिब अरशद,निखिल शर्मा, हिमांशु शर्मा,राकिब त्यागी,अशवनी त्यागी,फैज़ान मुखिया,केशव गुजराल आदि के द्वारा वितरित किया गया।

