प्रज्ञा ठाकुर के बचाव में उतरे शिवराज, हेमंत करकरे के कार्रवाई पर उठाए सवाल

मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने के बाद प्रधानमंत्री समेत पार्टी के शीर्ष नेता साध्वी प्रज्ञा के बचाव में उतर आए हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रजा को भारत की मासूम बेटी बोल कर सहानुभूति बटोरने कु कोशिश की है।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, वह हिन्दुस्तान की मासूम बेटी है। साथ ही उन्होंने मालेगांव ब्लास्ट में हेमंत करकरे द्वारा किए गए कार्रवाई पर सवाल करते हुए कहा कि, प्रज्ञा ठाकुर को मालेगांव ब्लासट में झूठे आरोपों के तहत फंसाया गया है।

आगे उन्होंने कहा कि, उन पर आरोप लगाने के लिए कानून का दुरुपयोग किया गया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है। उनके साथ जो हुआ है, उसे सोचकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो सकते हैं।

हेमंत करकरे को ‘शाप’ सहित दिए गए विवादित बयानों के बारे में सवाल पूछे जाने चौहान ने कहा कि, ‘वह एक सामाजिक कार्यकर्ता रही हैं और यह चीज उन पर थोप दी गई है। उन्होंने कहा कि वह अपने लिए बोल सकती हैं, उन्हें किसी के बचाव की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here