प्रियंका गांधी ने झांसी में रानीलक्ष्मीबाई व झलकारी बाई को किया नमन

झांसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अपने व्यस्त ललितपुर दौरे से कुछ समय निकालकर महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी पहुंची और यहां उन्होंने महारानी तथा उनकी वीर सखी झलकारी बाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

अपने काफिले के साथ आयी प्रियंका ने पहले वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद उन्होंने लक्ष्मीबाई पार्क स्थित महारानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता को नमन किया। यहां बुंदेलखंड विकलांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के समक्ष दिव्यांगजनों की समस्याएं रखीं और मांग की कि आप अपनी प्रतिज्ञाओं में एक प्रतिज्ञा यह शामिल कर लें कि विकलांग पेंशन तीन हजार रूपये प्रतिमाह कर दी जाएं। प्रियंका ने ध्यान से उसकी बात तो सुनी लेकिन बिना कोई आश्वासन दिये केवल सिर हिलाते हुए निकल गयीं।

इसके बाद उनका काफिला किले की ओर निकल गया जहां उन्होंने महारानी की सेना के मुख्य तोपची गुलाम गौस खां की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह दतिया के लिए रवाना हो गयीं।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles