फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने आने वाले त्योहारों को मनाने के लिए एक बैठक करके रणनीति बनाया। बैठक में हिन्दू त्योहार के अवसर पर मीट की दुकानें बंद करवाने का प्रशासन से अनुरोध किया गया।
खागा कस्बा स्थित विद्यामंदिर इंटर कालेज में विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता की अध्यक्षता में हिन्दू संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आने वाले त्योहारों को बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में खागा नगर, हाथगांव, ऐराया, धाता, विजईपुर, हस्वा प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विहिप जिला मंत्री डॉ. शिव स्वरूप विश्वकर्मा ने कहा शरदीय नवरात्रि का शुभ आगवन होने वाला है। हिन्दू त्योहारों के मद्देनजर शासन- प्रशासन दुर्गा पंडालों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था करें। नगर व कस्बों की मीट, मछली सहित अन्य मांस की दुकानें पूरी तरह बंद करे। दुर्गा पण्डालों के आसपास साफ-सफाई करके चूना का छिड़काव किया जाय। बिजली पानी की समुचित व्यवस्था की जाय।


बताया कि मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा दुर्गा चालीसा के सामूहिक पाठ, कन्या पूजन और भोज कराकर दुर्गा माता के लाॅकेट, चुनरी बांटने का कार्य किया जाएगा। बजरंगदल के बैनर तले विजय दशमी के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन का विशाल कार्यक्रम किया जाएगा। तथा गांव गांव राष्ट्र भक्त धर्म योद्धाओं का निमार्ण किया जाएगा। जिससे गीता, गंगा, गौ तथा माताओं बहनों के साथ साथ राष्ट्र और धर्म की रक्षा की जा सके।
बैठक में प्रमुख रूप से मातृ शक्ति विभाग संयोजिका मनोरमा शुक्ला, विभाग सह संयोजिका माया शुक्ला, दुर्गावाहिनी संयोजिका अनुराधा श्रीवास्तव, अंजली निषाद, बाबुनि निषाद, ममता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, जयप्रकाश केसरवानी, सेवा प्रमुख मतोला सिंह, संदीप तिवारी, अवधेश मिश्रा, राहुल विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत, सानू सिंह, पवन साहू, राजेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, नीरज अग्रवाल, सुखलाल नामदेव, अजय नाथ विश्वकर्मा, सोनू सविता, शिवप्रसाद मौर्य, राजू शर्मा, रवि विश्वकर्मा, सुनील सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।