फतेहपुर। जिले में मंगलवार को शहर श्री सिद्ध बांके बिहारी मंदिर में यजमान सदर विधायक विक्रम सिंह ने भूमि पूजन किया। कल यानि 29 सितम्बर को पितृ मुक्ति यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ होगी। जो 05 अक्टूबर तक चलेगा और 06 अक्टूबर के भण्डारे में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
29 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन 29 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक होगा। 06 अक्टूबर को भंडारा होगा
शहर मुख्यालय के ज्वालागंज स्थित श्री सिद्ध बांके बिहारी मंदिर में 29 सितम्बर से आयोजित होने जा रहे पितृ मुक्ति यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान सदर विधायक विक्रम सिंह ने भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम के आयोजक आचार्यकुलम संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष आचार्य विनोद शुक्ला ने बताया कि 29 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन 29 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक होगा। 06 अक्टूबर को भंडारा होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भोलानाथ मिश्रा, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, प्रदीप गर्ग आचार्य प्रदीप तिवारी, शोभा सिंह, अशोक बाजपेयी, आचार्य चंद्रिका प्रसाद शुक्ला, नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजय मोदनवाल, विधानसभा विस्तारक अनुराग दुबे, उत्कर्ष श्रीवास्तव, विशिष्ट दीक्षित बाबा आदि उपस्थित रहें।