फानी तूफान को लेकर यूपी में भी अलर्ट जारी, प्रशासन ने किसानों को दी यह खास सलाह

ओडिशा: क्रवाती तूफान फानी के ओडिशा के पुरी तट से आज टकरा रहा है। राज्य में हाई अलर्ट है। पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। चक्रवात को देखते हुए प्रशासन ने उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया है।

अलर्ट में कहा गया है, ‘बंगाल की खाड़ी में बने फानी चक्रवात  के कारण 2 और 3 मई 2019 को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने और तेज हवाएं (गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की आशंका है। इसकी वजह से आद्रता में इजाफा (अधिकत्तम 80-90 फीसदी) होने की भी संभावना है।’

किसानों के सलाह देते हुए कहा गया है, ‘फानी चक्रवात के असर को देखते हुए किसानों और भंडार गृहों को सलाह दी जाती है कि नमी और तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज और खेतों में तैयार फसल को काटकर सुरक्षित करने की समुचित व्यवस्था करें।’

इसके अलावा मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

गृह मंत्रालय के अनुसार कुल मिलाकर 11.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ेगा, जिनमें से लगभग 3.3 लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से भुवनेश्वर से होने वाली सभी फ्लाइटें रोक दी गई हैं। शुक्रवार सुबह से कोलकाता एयरपोर्स से भी उड़ानें अस्थाई तौर पर रोक दी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here