बागपत पहुंचे योगी आदित्यनाथ, कर सकते हैं रंछाड़ गांव का निरीक्षण  

बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत पहुंचे। बागपत पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद जिले के विकास योजनाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद पत्रकार वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद से बुधवार शाम से अधिकारी तैयारियों में लगे रहे। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और एडीजी राजीव सभरवाल ने बागपत पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी, सिसाना गांव में सफाई और जल निकासी में जुटे रहे। वहीं एडीजी और कमिश्नर ने सिसाना गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते भारी वाहनों का रूट भी परिवर्तित किया गया है। 
सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गुरुवार को 11:00 बजे पुलिस लाइन में उतरा। यहां से वह पुलिस लाइन पहुंचकर अफसरों के साथ कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं। इसके बाद वह जिला अस्पताल और सरूरपुर सीएचसी का निरीक्षण भी कर सकते हैं। सिसाना गांव में स्कूल के निरीक्षण के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ भी मुख्यमंत्री बैठक कर सकते हैं। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री रंछाड़ गांव भी जा सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों के पसीने छूटे हैं। मंगलवार रात को मुख्यमंत्री के 29 जुलाई को बागपत आने की सूचना मिली तो अफसरों की नींद उड़ गई। रात में ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जाने लगी। बुधवार को तेज बारिश में अफसर तैयारियों के लिए दौड़ पड़े। डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह ने अधीनस्थों को तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here