बिजनौर में अज्ञात बदमाशों ने महिला की गोली मारकर की हत्या

बिजनौर। जनपद के साकेत कॉलोनी में एक 32 वर्षीय महिला की दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे के दरमियान एक महिला सॉकेत कॉलोनी से पैदल जा रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उसे गोली मारकर भाग निकले। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त प्रिया शर्मा के रूप में हुई। वह बिजनौर की वीआईपी कॉलोनी की रहने वाली हैं। बदमाशों ने सिर के पीछे सटाकर महिला को गोली मारी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

एसपी का कहना है कि हत्या के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles