भकियू नेता ने कृषि कानून पर दिया बड़ा बयान

मुज़फ्फरनगर: संयुक्त किसान संगठन और भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रस्तावित भारत बंद के आह्वान पर आज मुजफ्फरनगर के प्रमुख चौराहों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारतीय किसान यूनियन के समर्थकों द्वारा भारत बंद को लेकर सभी चौराहों पर ट्रैक्टर ट्रॉली के अवरोध लगाकर मां को बंद किया गया हालांकि भारत बंद का असर मुजफ्फरनगर के शहरी क्षेत्र में देखने को नहीं मिला शहर पेपर मुख्य बाजार रोजमर्रा की तरह अधिकांश खुले रहे। भारत बंद को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राजू अहलावत ने एक बड़ा बयान देते हुए कहां की आंदोलन का सबसे ज्यादा फायदा राष्ट्रीय लोक दल पार्टी को हो रहा है। वहीं दूसरी ओर राजू अहलावत ने यह भी कहा की जो तीन कृषि कानून है उनकी सही जानकारी ना ही तो संयुक्त किसान मोर्चा को है और ना ही अन्य किसान संगठन को लेकिन फिर भी आंदोलन किया जा रहा है। जिसका सीधा सीधा फायदा विपक्षी पार्टियों को हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन में मंडल अध्यक्ष रहे राजू अहलावत चौधरी राकेश टिकैत के सबसे करीबी माने जाते हैं गांव भैंसी के रहने वाले राजू अहलावत की गिनती भारतीय किसान यूनियन के बड़े नेताओं में की जाती है हालांकि आंदोलन के बाद से भारतीय किसान यूनियन ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर भारत बंद का मुजफ्फरनगर में दिखा मिलाजुला असर, भारत बंद को लेकर की गई संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा घोषणा के बाद आज जहां पूरे भारत में किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है, दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा नावला कोठी, रामपुर तिराहा और मुजफ्फरनगर सहारनपुर सहारनपुर हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉलीआ खड़ी कर कर जाम लगाया गया है, आज सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भारत बंद के मद्देनजर देश की राजधानी को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है मुख्य चौराहों पर ट्रैक्टर ट्रॉलीओं से अवरोध लगाकर हाईवे को बंद किया गया है हालांकि दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर भारत बंद को देखते हुए इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं, रामपुर तिराहे पर जहां राकेश टिकैत के पुत्र चौधरी चरण सिंह टिकैत अपने समर्थकों के साथ भारत बंद को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं वही एनएच 58. पर खतौली गंग नहर के पास भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजू अहलावत अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरना दे रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here