भाजपा के कार्यकर्ता करते है देश की सेवा, सपा-बसपा ने प्रदेश को लुटा : स्वतंत्रदेव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक दिवसीय युवा मोर्चा कार्य समिति की बैठक को सम्बोधित किया। दूसरे सत्र में बोलते हुए स्वतंत्रदेव ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भाजपा रीति नीति से अवगत कराया। पार्टी के संस्कारों और शिखर पर रहे नेताओं से जुड़े संस्मरण सुनाकर युवाओं में जोश भरे।

उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट नहीं मांगना, भावी प्रत्याशी नहीं लिखना। आपको राष्ट्र सेवा करनी है। इस दौरान विपक्ष पर भी वह जमकर हमलावर दिखे।

स्वतंत्रदेव सिंह ने युवाओं से कहा कि आप कल के अटल बिहारी बाजपेयी हो, पं. दीन दयाल उपाध्याय हो और मुखर्जी हो। आप लोग ही कल प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हो।

स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी और देश से जुड़े महापुरुषों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चाहते तो वह कैबिनेट मंत्री बने रहते। लेकिन उन्होंने राष्ट्र सेवा को चुना। राष्ट्र की सम्याओं को सुलझाने का संकल्प लिए। सदन छोड़कर सीमा की तरफ चल पड़े। आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी का पत्र आया कि एक बार फिर विचार कर लीजिए। वह फिर भी नहीं माने। आगे बढ़ते गए। बॉर्डर पर उनकी गिरफ्तारी हुई। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, अटल जी समेत अन्य नेताओं का जिक्र कर उनमें जोश भरने का काम किया। ऐसे लोग हमारे नेता रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपने साथ ही विपक्ष के नेताओं के भाषण जरूर सुनें। उसमें भी सोनिया गांधी का भाषण जरूर सुनें। सोनिया ने हमारे नेताओं को निकम्मा बोला। यूपीए की 10 साल की सरकार में शंकराचार्य जी की गिरफ्तारी कराई। हिंदी, हिन्दू और आरएसएस का अपमान करेंगे तो देश कैसे बचेगा।

उन्होंने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं की, दलितों की चारपाई पर बैठना है। कोई भेदभाव नहीं करना है। ऐसे करते-करते आप सब युवा जिम्मेदार नेता बन जाएंगे। लोगों के चहेते नेता बन जाएंगे। बड़ी गाड़ियों से मलिन बस्तियों में जाने से काम नहीं बनेगा।

स्वतंत्रदेव ने कहा कि सरकार में रहते हुए दो बातों का ध्यान रखिये। भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगना चाहिए। दूसरी बात आप पर जातिवाद का आरोप नहीं लग पाए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह कैसे कह पाएंगे कि हमारे नेता मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय,अटल थे। हमारे नेता मोदी और योगी हैं।

जो कार्यकर्ताओं से प्यार नहीं करता वह कुछ नहीं बन सकता। कोई भी कार्यकर्ता आपके पास से दुखी होकर वापस न जाये। उसे कभी यह एहसास न होने पाए कि आपने उसे सुना नहीं। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में लग जाइये। किसी को टिकट नहीं मांगना है। मांगना है तो प्रभारी राधा मोहन सिंह और सुनील बंसल से कह दीजिये।

उन्होंने कहा कि आज से आप सब संकल्प लें कि किसी भाजपा कार्यकर्ता की बुराई नहीं करनी है। बुराई करनी है तो सपा-बसपा के लोगों की कीजिये जो प्रदेश और देश को लूटना, बेचना चाहते हैं। हमारे आपके सामने ही मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनेगा। भाजपा अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर कहा कि पक्का हो गया है कि 2022 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles