रविवार की शाम कहीं से भी रमज़ान का चांद देखे जाने की कोई खबर नहीं मिली। इसलिए अब यह तय हो गया कि भारत समेत दक्षिण एशिया के मुसलमान मंगलवार से रोज़े रखेंगे। वहीं सऊदी अरब ने भी कहा कि उनके यहां सोमवार को रमज़ान महीने की पहली तारीख होगी।
इस बार भी रमज़ान का महीना कड़ा इम्तिहान लेनेवाला है। 40 डिग्री से भी ज्यादा की गर्मी में रोज़े रखने होंगे। इसके अलावा रोज़ेदारों 15 घंटों तक बिना खाए पीए गुज़ारना होगा।
इस साल रमजान में सबसे लंबा रोजा 15 घंटे 37 मिनट का होगा। माह-ए-रमजान के 29 रोजे 15 घंटे से अधिक के होंगे। आखिरी असरे के 10 रोजे तो साढ़े 15 घंटे से ऊपर के होंगे। छह मई से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना पिछले साल की तरह इस बार भी पूरी गर्मी में आ रहा है। 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच मोमीनों को रोजे रखने होंगे।
आखिरी दस रोजों का वक्त
21वां रोजा 15 घंटे 30 मिनट
22वां रोजा 15 घंटे 31 मिनट
23वां रोजा 15 घंटे 31 मिनट
24वां रोजा 15 घंटे 33 मिनट
25वां रोजा 15 घंटे 33 मिनट
26वां रोजा 15 घंटे 34 मिनट
27वां रोजा 15 घंटे 34 मिनट
28वां रोजा 15 घंटे 35 मिनट
29वां रोजा 15 घंटे 35 मिनट
30वां रोजा 15 घंटे 37 मिनट