महाराष्ट्र: गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल कोरोना संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल गुरुवार सुबह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी खुद दिलीप वलसे पाटिल ने सोशल मीडिया पर दी है और उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिलीप वलसे पाटिल ने तबीयत खराब होने के बाद कोरोना टेस्ट करवाया था। गुरुवार सुबह उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद दिलीप वलसे पाटिल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे डॉक्टर की सलाह के अनुसार घर में रहकर इलाज करवा रहे हैं। उनके संपर्क में आए हुए लोग खुद का कोरोना टेस्ट करवा लें।

उल्लेखनीय है कि दिलीप वलसे पाटिल को पिछले वर्ष 29 अक्टूबर को कोरोना हो गया था। उस समय उनका इलाज घर पर ही किया गया था। इस तरह एक वर्ष के अंदर ही दिलीप वलसे पाटिल दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राज्य में भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है, लेकिन कोरोना नियमावली का पालन न होने से कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बरकरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here