मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करने के साथ ही विपक्ष पर बोला हमला

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हापुड़ में कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार गांव गरीब और युवा के लिए तेजी से काम कर रही है। विपक्ष को विकास विरोधी और तुष्टीकरण करने वाला बताया। पहले की सरकार को कावंड़ यात्रा निकालने में परेशानी होती थी। भाजपा सरकार में सभी को अपने धर्म के हिसाब से आयोजन करने को पूरा अधिकार है लेकिन किसी को कानून तोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी के भी साथ भेदभाव नहीं किया है। बिना भेदभाव के सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सब तक पहुंचाया गया है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीवन बचाने के साथ-साथ रोजगार बचाने का भी कार्य किया गया है। जीवन के साथ खिलवाड़ करने की किसी को भी छूट नहीं होगी।

भाजपा सरकार में नहीं हुआ दंगा मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा था कि क्या हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हैं। आज प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। अगर किया तो अपनी प्रापर्टी जब्त करानी होगी। कावंड़ यात्रा निकालने की बात आई तो हमने कहा कि शिवभक्त हैं। शिवभक्त अनुशासन नहीं तोड़ सकता है। अधिकारी कहते थे कि डीजे नहीं बजने देंगे। यह नहीं होने देंगे। हमने कहा कि अब सब होगा। कहीं कोई उपद्रव नहीं हुआ। यह भारत की आस्था का मामला है। दुर्गा पूजा, रामलीला हो या कावंड़ यात्रा, सब सम्पन्न हो रहा है। हमने कहा है कि सभी धर्मों के लोग पूरी स्वतंत्रता के साथ मना सकते हैं। कानून के दायरे में रहना होगा। हमारी व्यक्तिगत पहचान राष्ट्र की पहचान से ऊपर नहीं हो सकती। मत मजहब, धर्म, पंथ की राजनीति बन्द होनी चाहिए। कोई महापुरुष किसी एक जाति का नहीं हो सकता है। वह राष्ट्र के लिए पूजनीय है। आजादी के 75 वर्ष होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

यूपी का निर्यात पहुंचा सवा लाख करोड़ मुख्यमंत्री योगी ने हापुड़ के कपड़ा समेत अन्य उद्योग की चर्चा की। यहां का हतकरघा और हैंडलूम है। उसकी पहचान है। उन्होंने कहा कि यहां के परंपरागत उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से ओडीओपी योजना लागू करने के बाद उत्तर प्रदेश का एक्सपोर्ट एक लाख 21 हजार करोड़ पहुंच गया है। हम इस दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं। जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं तो अच्छी सरकार बनती है। सरकार अच्छी आती है तो वह जनता और प्रदेश के लिए काम करती है।

अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने मोदी जी को चुना। उन्होंने देश का मान बढ़ाया। आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण की तरफ मोदी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। जिन लोगों को भारत का विकास अच्छा नहीं लगता वह कुछ भी बोल रहे हैं। उन्हें पहचानना होगा। अफगानिस्तान में महिलाओं बच्चों के साथ अत्याचार हो रहा है। कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास कर रही हैं। उत्तर प्रदेश आज कई केंद्रीय योजनाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सरकार गांव के विकास के लिए गरीब के उत्थान के लिए युवाओं के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles