मृतक मज़दूरों के परिजनों को दस-दस लाख का मुआवज़ा दे सरकार: शमशेर मलिक

मुज़फ़्फ़रनगर: आज दिनांक 16/05/2020 को सपा युवजन सभा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष शमशेर मलिक के आवास पर जनपद मुजफ़्फ़रनगर व औरैया में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मज़दूरों की दुखद मौतों पर मोमबत्ती जलाकर शोक व्यक्त किया गया।

इस दौरान सपा युवजन सभा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष शमशेर मलिक ने बताया की केंद्र व राज्य सरकार की ग़लत नीतियो के कारण देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाला मज़दूर वर्ग सड़क हादसों में अपनी जान गवाँ रहा है,जो कि बेहद दुःखद व निंदनीय है,सरकार को जल्द से जल्द कामगारो को ज़्यादा से ज़्यादा ट्रेन व बस चलाकर उनके घर तक पहुँचाना चाहिए।

सपा नेता शमशेर मलिक सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने ज़िम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए म्रतको के परिवारों को एक एक लाख का मुआवजे की घोषणा की है उसी प्रकार सरकार को भी जल्द से जल्द म्रतको के परिजनो दस दस लाख का मुआवज़ा देना चाहिए।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,878FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles