मेरठ में नहीं हुआ किसी हिंदुओं का पलायन: CM YOGI

नई दिल्ली। मेरठ जिले के प्रहलाद नगर से हिंदू समुदाय के लोगों के पलायन की खबरों को मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ झूठी खबर बताया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर साफ किया है कि में जो कुछ लोग गए हैं, वह व्यक्तिगत विवादों के चलते हुआ है।

इससे पहले सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टस यह दावा कर रहे थे कि एक समुदाय दुसरे समुदाय के लोगों को परेशान कर रहे है, इसलिए एक जाति विशेष यहां से पलायन करने को मजबूर है। हालांकि, इससे पहले प्रशासन की तरफ से भी यह कहा गया था कि पलायन जैसी कोई बात नहीं है। ये मामला आपसी विवाद का है।

वहीं, सीएम योगी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रियंका गांधी वाड्रा सवालों के जवाब दिए। प्रियंका ने ट्वीट के जरिए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े की थीं, जिसके जवाब में सीएम योगी ने कहा कि उनका यह बयान अंगूर खट्टे हैं वाली बात को चरितार्थ करता है। प्रियंका के भाई और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है, इसलिए वह दिल्ली में बैठकर इटली और इंग्लैंड में सुर्खियां में बने रहने के लिए इस तरह की बातें कर रही हैं।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने पूछा था कि क्या प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है? पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर राज्य की बीजेपी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।’ उन्होंने पूछा, ‘क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?’

रिपोर्ट – नासिर रज़ा खान

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles