मोदी के मंत्री बोले- देश एक बार फिर विभाजन की ओर जा रहा है!

नई दिल्ली। मोदी सरकार में मंत्री और अपने विवादित बयानों से मीडिया के प्रिय रहने वाले गिरीराज सिंह ने एक बार फिर समुदाय विशेष पर निशाना साधा है साथ ही उसने एक बार फिर विभाजन की बात कही है।

गुरुवार 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर गिरीराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है। जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है, हिंदुस्तान 47की तर्ज़ पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दलों को साथ हो जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिए आगे आना होगा।

बता दें कि बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादास्पद बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वो जनसंख्या नियंत्रण को एक गंभीर समस्या मानते हैं और इसको लेकर अक्सर बयान देते रहते हैं। उनके निशाने पर एक विशेष समुदाय रहता है।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,800FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles