मोदी-गांधी से देश बड़ा है…

सुधांशु।


मोदी है तो सब मुमकिन है
बालाकोट मारके आय।
दूध रखावै सगरो बिल्ले
अब सब चौकीदार कहाय।।
जोगीरा सारा रा रा…

बुआ-बबुआ नाहि लड़िहे
सब साथिन के पतियाय।
मैदान में उतरी हैं भौजी
भैया जी झाल बजाय।।
जोगीरा सारा रा रा…

राहुल नैया डूब रही है,
अब बहना बनी खेवाय।
बोलीं संविधान पे संकट,
गंगा मैया के तीरे जाय।।
जोगीरा सारा रा रा…

नेताजी का प्रचार करेंगे
चच्चा भी अकुलाय।
ममता दीदी लीहे मोर्चा
कोलकाता में हुल्साय।।
जोगीरा सारा रा रा…

मुंह में पान, हाथ में पनही
लकदक भैया शरद सुहाय।
माननीय जी हेलमेट पहने
तब ही मीटिंग में जाय।।
जोगीरा सारा रा रा…

गांव के लोगवा माथा पीटे
कइसन भक्त ई आय।
खेत तो सारे सांड चर गए
मुश्किल में सब गाय।।
जोगीरा सारा रा रा…

नागपुर से उड़ल चिरैया
सीधे राम मंदिरै जाय।
अंबनियन से चंदा लेके
फिर राष्ट्र-राष्ट्र चिल्लाय।।
जोगीरा सा रा रा रा…

उरी औ पठानकोट न भूले
फिर पुलवामा होई जाय।
कुछ तो चूक हो रही भैया,
ना भक्ति में बही जाय।।
जोगीरा सारा रा रा…

सरहद पे किसान क बेटा
लड़ने औ मरने जाय।
अमरीकी एफ16 गिराके
वह अभिनंदन कहलाय।।
जोगीरा सारा रा रा…

भक्त कहो या फिर चमचा,
बुड़बक एको नहीं सुहाय।
मोदी-गांधी से देश बड़ा है,
जय हिंद हमें सदा ही भाय।।
जोगीरा सारा रारारा….।
:-सुधांशु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here