योग गुरू आचार्य देव पाठक ने कहा भाजपा सरकार नवजवानों की विरोधी सरकार :फतेहपुर

फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को कन्नौज से प्रारम्भ होकर फतेहपुर जिले में सुबह पहुंची समाजवादी योग यात्रा ने एक विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया। जिसमें लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। अच्छे स्वास्थ्य में योग के महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान योग गुरू आचार्य देव पाठक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। यह सरकार किसानों, बेरोजगारों व युवाओं की विरोधी सरकार है। जिसे हटाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव की सरकार बनानी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योग और आयुर्वेद के माध्यम से जनता को स्वस्थ रखने की एक विधि तैयार कि है। इस समाजवादी योग यात्रा के माध्यम से जन जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। साथ ही योग के माध्यम से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अखिलेश की सरकार बनाना जरूरी हैं।

योग की शुरुआत भाजपा द्वारा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि योग की शुरूआत न भाजपा ने की और न अन्य कोई पार्टी ने बल्कि योग तो भारत के ऋषि व मुनि परम्परा के मनीषियों ने किया था। भाजपा जो योग व हिन्दू की ठेकेदार बनी है उसे संत व ब्राह्मण समाज, जिनकी हत्याएं भाजपा सरकार द्वारा कराई जा रही हैं। एक जाति विशेष के लोगों पर अत्याचार किये जा रहे हैं। ऐसी सरकार को समय आने पर ब्राह्मण समाज के लोग सुदामा व परशुराम बनकर जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। जब ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम बन जायेंगे तो उनकी पीढी भी खत्म हो जायेगी।

आचार्य स्वामी नरेन्द्र गिरि जी की मौत के सवाल पर कहा कि उनकी हत्या या आत्महत्या प्रदेश सरकार के संरक्षण पाने वाले लोगों की साजिश के तहत हुई है जिसकी जांच की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here