राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में बड़ा फेरबदल, जिला अध्यक्ष अजीत राठी समेत कई जिलाध्यक्षों की पार्टी से छुट्टी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव खत्म होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर संगठन में व्यापक रूप से बदलाव किए गए हैं। मुजफ्फरनगर में प्रभात तोमर को रालोद का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य जनपदों के जिला अध्यक्षों को भी पदभार मुक्त करते हुए उनके स्थान पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म होते ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी पदाधिकारियों के पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। रविवार को रालोद मुखिया जयंत चौधरी के निर्देश पर संगठन में किए गए व्यापक बदलाव से हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष अजीत राठी समेत कई अन्य जिला अध्यक्षों को भी अपने पद से मुक्त होना पडा है। रालोद सुप्रीमो जयंत चैधरी के निर्देश पर किए गए फेरबदल में प्रदेशीय स्तर पर गंगा सिंह सैंथवार को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जगपाल सिंह चेयरमैन ब्रज क्षेत्र के नये क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। रुहेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष में बदलाव करते हुए पूर्व विधायक अशफाक अली खान को नया क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बिजनौर के जिला अध्यक्ष को पद मुक्त करते हुए पूर्व चेयरमैन अली अदनान को नए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिन चौधरी को अमरोहा का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। आगरा के जिला अध्यक्ष पद पर कुसुम चाहर नियुक्त की गई है। पूर्व प्रमुख बाबूलाल के हाथों में मथुरा जनपद के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलीगढ़ जिला अध्यक्ष को पद भार मुक्त करते हुए कालीचरण सिंह को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र राठी की ताजपोशी की गई है। मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष अजीत राठी को हटाते हुए उनके स्थान पर प्रभात तोमर को नया रालोद जिला अध्यक्ष बनाया गया है। शामली में मौजूदा रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन को छुट्टी पर भेजते हुए जयंत चौधरी के निर्देश पर मुकेश सैनी के हाथों में मैं जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है गौरव प्रताप हापुड़ जनपद के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। युवा संगठन में किए गए बदलाव के तहत वीरेंद्र सिंह को युवा राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। धर्मेंद्र तोमर को युवा राष्ट्रीय लोकदल हस्तिनापुर क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ब्रज क्षेत्र में युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीरज शर्मा के हाथों में सौंपी गई है। सचिन अग्रवाल को रुहेलखंड क्षेत्र का युवा रालोद अध्यक्ष बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here