रिपोर्ट में खुलासा- राफेल डील के बाद अंबानी को दी गई टैक्स में छूट

नई दिल्ली। Rafael Deal पर एक बार फिर रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। फ्रांस के मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राफेल डील के बाद अंबानी के कंपनी को टैक्स में 1200 करोड़ रूपए की छूट मिली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी पर 162.6 मिलियन डॉलर का टैक्स बकाया था। ‘रिलायंस अटलांटिक फ्लैग फ्रांस’ को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद बड़ी छूट मिली।

यह कर्ज तब माफ किया गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ राफेल डील की घोषणा की।

स्थानीय अखबार ‘ले मॉन्डे’ के मुताबिक टैक्स विवाद को अक्टूबर 2015 में ही सुलझा लिया गया था जब भारत और फ्रांस की दसॉ एविएशन के बीच राफेल डील हुई थी। इससे कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी की अप्रैल 2015 की आधिकारिक यात्रा में इस बात का ऐलान किया गया था कि भारत फ्रांस के दसॉ से 36 फाइटर जेट खरीदेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here