लूट का विरोध करना युवक को पडा भारी, लूटेरो ने की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली। मध्य जिले के पटेल नगर इलाके में देर रात एक युवक की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। लूटपाट का विरोध करने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान मनोज (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, मनोज परिवार के साथ पटेल नगर के फरीदपुरी इलाके में रहता था और बलजीत नगर इलाके में एक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान पर काम करता था। बीती रात घर जाते वक्त उसे अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, बीती रात मनोज ने पत्नी को कॉल करके अपने घर आने का बात बताया और उसे तैयार रहने के लिए कहा, लेकिन घर लौटते वक्त पश्चिमी पटेल नगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। चाकू दिखाकर उन्होंने मनोज से लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी और उसकी जेब से रुपये, मोबाइल और सोनी की अंगूठी लूटकर बदमाश फरार हो गए।

इसकी जानकारी मनोज जहां काम करता था उस दुकान के मालिक श्रवण को दी। जिसने उसके भाई मुकेश को जानकारी दी और मनोज को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि लूटपाट का विरोध करने के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि इन बदमाशों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द ही हत्या के आरोपितों को पकड़ने में कामयाब रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here