भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खेल पुरस्कार ‘अर्जुन अवार्ड के लिए नामित होने पर विवेक सागर प्रसाद को शुभकामनाएं दी है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के लाल और हॉकी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मध्यप्रदेश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले विवेक सागर प्रसाद को खेल पुरस्कार ‘अर्जुन अवार्ड’ के लिए नामित होने पर बहुत-बहुत बधाई दी है।
चौहान ने कहा कि आप यूं ही नित नई ऊंचाइयों को निरंतर प्राप्त करें। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।