मुजफ्फरनगर। पौराणिक शुकतीर्थ देश-विदेश में श्रीमद्भागवत कथा का मुख्य केंद्र बन चुका है। व्यास नंदन श्री शुकदेव मुनि की तपोभूमि पर अक्षय वट वृक्ष की छांव में कथा की अमृत वर्षा कर संत और कथा व्यास पुण्य उदय करते हैं। इसी क्रम में शुकतीर्थ स्थित श्री राम आश्रम पर श्रद्धालुओं को श्री मद भगवत कथा का प्रसिद्ध कथा वक्ता विदुषी विशाखा (वृंदावन ) श्रवण करा रही है। इस कथा को आज 6 दिन हो चुके है और रविवार को कथा का समापन किया जाएगा।