सपना के प्यार में हाथ की नस काट रहा था लड़का, सपना ने दिया यह रिएक्शन

हरियाणा की डांसर सपना चौधरी लोकप्रियता में अपना झंडा गाड़े हुई है। सपना अपने परफॉर्मेंस से लाखों दिलों में गुदगुदी करती है। पूरे भारत में सपना के चाहने वालों की संख्या लाखों की तादाद में है।

सपना का एक चाहने वाला ऐसा भी है जो उसके अपनी हाथों की नस काटने के लिए भी तैयार है। दरअसल, सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने Tik Tok एप पर बनाया है।

इस वीडियो में एक लड़का उनसे आई लव यू टू बोलने को कहता है।

वीडियो में सपना चौधरी एक चेयर पर बैठी हुई हैं और एक लड़का उनसे बोल रहा है, ”देखो अगर तुमने अभी आई लव यू टू नहीं बोला न तो हम अपनी नस काट लेंग। इस पर सपना बोलीं, ”पागल हो क्या, ये सब मत करो” इसके आगे सपना कहती हैं ”तुम्हें क्या लगा मैं ऐसा बोलूंगी, चल काट।” इसके बाद लड़का बोलता है , सोच लो बहुत खून निकलेगा फिर सपना बोलती हैं कि सोच लिया चल काट।” इस वीडियो को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

आपको बता दें कि हाल ही में सपना का नया गाना बेटा तुमसे ना हो पाएगा लॉन्च हुआ है। इस वीडियो सॉन्ग में सपना किलर डांस स्टेप्स करती हुई नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here