समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दी श्रद्धांजलि!

गांधी की हत्या सेक्युलर विचार की हत्या थी

मुजफ्फरनगर :आज दिनाँक 2/10/2019 समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रुड़की रोड स्थित सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर मलिक के प्रतिष्ठान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने

इसके बाद समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता पूर्व युवा जिला अध्यक्ष शमशेर मलिक के नेतृत्व में गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अहिल्याबाई चौक पर पहुंचे तथा यहां पर राष्ट्रपिता के हत्यारे नाथूराम गोडसे का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर मलिक ने बताया कि भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का विशेष महत्व है क्योंकि 2 अक्टूबर को अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी का जन्म हुआ था जिन्होंने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन चलाकर अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था लेकिन आर एस एस की विचारधारा से प्रभावित नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। श्री मलिक ने बताया कि हत्या किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि सेक्युलर विचार हत्या थी। इसलिए आज हम समाजवादी लोग गोडसे का पुतला फूंक कर गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।इस दौरान यहां पर युवा सपा नेता अताउर रहमान, वसीम अंसारी एडवोकेट, तरन्नुम राणा,सुहेल मलिक सुमित पाल, दीपक कुमार, राव वसीम, कुर्बान अली,सनव्वर खान, संदीप प्रजापति, सलीम अंसारी,नादिर आलम, दानिश सिद्दीकी, वसीम सलमानी आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles