साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई हमले के शहीद का किया अपमान, बोली- ‘अपने कर्मों की वजह से मरे’

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिया है, जिसके बाद से ही इस मुद्दे पर मेन स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया में रारा मचा हुआ है।

अब इस मुद्दे को हवा देने के लिए साध्वी प्रज्ञा ने बेतुका बयान दिया है। मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे की शहादत पर उन्होंने कहा कि, उन्होंने मुझे गलत तरीके से फंसाया, मैंने उन्हें बताया था कि तुम्हारा पूरा वंश खत्म हो जाएगा। वो अपने कर्मों की वजह से मरे हैं।

भोपाल से उम्मीदवार बनने के बाद साध्वी प्रज्ञा गुरुवार को पहली बार मीडिया के सामने आई थीं।

प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि हेमंत करकरे ने मेरे साथ काफी गलत तरीके से व्यवहार किया था और गलत तरीके से फंसाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here