साढ़े चार साल में बदल गई उत्तर प्रदेश की सूरत : जितेंद्र सतवाई

मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का कायापलट हो गया है। योगी सरकार में साढ़े चार साल में प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र का विकास किया है। इससे उनके क्षेत्र की भी सूरत बदल गई है। सड़कों के निर्माण से लेकर बिजली आपूर्ति तक के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुए हैं। कई कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।

सिवालखास विधानसभा सीट से विधायक जितेंद्र सतवाई ने साढ़े चार साल के कार्यकाल मे कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कार्य कराए हैं। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बिजली सप्लाई बेहतर कराने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए की लागत से दस विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया। विधानसभा में बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई और गन्ना भुगतान में तेजी लाने का कार्य किया। पांचली खुर्द गांव में आठ करोड़ रुपए की लागत से युवाओं के लिए एक खेल स्टेडियम का निर्माण कराया गया। सिंचाई विभाग से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में नालों और रजवाहों पर 50 पुलों का निर्माण कराया।

विधायक ने बताया कि रोहटा सामुदायिक वस्थ्य केंद्र पर 25 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है। पांच श्मशान घाटों का 25-25 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण कराया गया। क्षेत्र में एक करोड़ रुपए की लागत से दो किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण कराया गया है। गांवों के बीच संपर्क बेहतर बनाने के लिए सड़कों का निर्माण कराया गया है। भोला झाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कराई गई है। रघुनाथपुर वाया धौलाड़ी से मोदीनगर जाने वाले शहीद अजय कुमार मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा।

विधायक जितेंद्र सतवाई ने कहा कि अपने विकास कार्यों के बल पर 2022 में भाजपा को 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल होगी। किसानों को बरगलाने वाले लोगों को निराशा का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टोलरेंस की नीति को अपनाया है। अपराधियों ने अपराध करने से तौबा करनी शुरू कर दी है। विपक्षी नेताओं के आरोप बेबुनियाद है।

प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी भेदभाव से समाज के सभी वर्गों का विकास कर रही है। पहले एक क्षेत्र विशेष का विकास किया जाता था और बाकी प्रदेश सरकार की ओर ताकता रहता था। अब भाजपा सरकार ने इस परिपाटी को खत्म करके पूरे प्रदेश का विकास कराया है।

जाति और धर्म के नाम पर बांटने वालों को 2022 में जनता करारा जवाब देगी और भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। विपक्षी दलों को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मुस्लिमों और पिछड़ों के गठबंधन का दावा करने वाले ओवैसी की उत्तर प्रदेश में दाल नहीं गलने वाली। यहां पर सभी वर्गों का विकास करने वाली योगी सरकार फिर से सत्ता हासिल करेगी। जनता अपना भला-बुरा सोचने में सक्षम है और भाजपा सरकार के विकास कार्यों से जनता खुश है।

योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में उप्र में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगाइयों से प्रदेश सरकार सख्ती से निपट रही है। दंगाइयों द्वारा की गई तोड़फोड़ की उनसे वसूली की जा रही है। आगामी चुनावों में विपक्ष पूरी तरह से चित्त हो जाएगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles