सैफीना के बेटे तैमूर ने अपने इस मासूम सी ‘अदा’ से नेताओं को दिखाया आईना

आज कल भारतीय राजनीति में रंगों का महत्त्व बेहद अहम हो गया है। तभी तो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनी तो सबसे पहले राज्य के सरकारी भवनों, सड़कों और बसों का रंग बदला गया।

लेकिन इन सबके बीच सैफीना के बेटे तैमूर अली खान ने रंगों को लेकर राजनीति करने वालों का आईना दिखाया है। दरअसल, चौथे फेज़ के चुनाव के दौरान अभिनेत्री करीना कपूर भी मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंची। उनकी गोद में उनका बेटा तैमूर अली खान भी था।

तैमूर यहां जिन कपड़ों में आए थे। वह कलर कॉम्बिनेशन बेहद दिलचस्प था। तैमूर यहां हरे रंग का हाफ पैंट और केसरिया रंग का टिशर्ट पहन कर आए थे। इस दौरान तैमूर धूप में थोड़े परेशान तो दिखे लेकिन अपने इस मासूम सी अदा से सबको हैरान कर गए।

आपको मालूम ही होगा कि आजकल हरा और केसरिया रंग हमारी राजनीति की धूरी बन चुकी है। आजकल हमारी राजनीति इन्हीं दोनों रंगों के इर्द-गिर्द घूमती है। तिरंगा झंडे में शामिल इन दो खूबसूरत रंगों हमारे नेता अलग-अलग करने की कोशिश करने में लगे हैं।

आजकल हरा और केसरिया रंगों का संकेत के रूप में इस्तेमाल कर आमलोगों के धार्मिक विचारधारा पर हमला किया जा रहा है। लेकिन तैमूर अली ख़ान ने अनजाने में सही नेताओं को गंगा-जमुनी तहज़ीब का आईना दिखाते हुए यह संदेश दी है कि हरा और केसरिया रंग को अलग करना नामुमकिन है।

बता दें कि करीना कपूर के अलावा भी कई बॉलवुड सितारों ने आज अपने मतदान का प्रयोग किया. करीना के अलावा प्रियंका चोपड़ा,  रेखा, माधुरी दीक्षित जैसे सितारों ने भी वोट डाला। चौथे फेज़ में महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों के 72 सीटों पर वोट डाले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here