14 सितम्बर हिन्दी दिवस

14 सितम्बर हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर डॉक्टर पृथ्वी सिंह विकसित कॉलेज धनोरी में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हिंदी विषय को लेकर अपने जीवन में पूर्ण रूप से अपनाने का संकल्प भी लिया। कॉलेज के सचिव आदेश कुमार ने बताया की हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है ,हिंदी को हमें नहीं भूलना चाहिए और इसको अपने जीवन में पूर्ण रूप से अपनाने का आज संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि हिंदी हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है।भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है, साथ साथ यह हमारे देश की पहचान भी है , और हमारी मात्र भाषा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर उजाला सिंह ने सभी छात्र छात्रों व अध्यापक गणों को शुद्ध हिन्दी भाषा पर लिखने व पड़ने पर गौर देने वाली बात कही। उन्होंने बताया कि हिंदी को हमेशा शुद्ध रूप से पढ़ा जाए और लिखा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि हमें अपनी मात्र भाषा को आदर देना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज के सचिव प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ के साथ छात्र छात्राएं भी शामिल रहे।
Contact For Ad..9358167005

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles